‘नीतीश कमजोर थे इसलिए छोड़ा गठबंधन’ – सोनिया गांधी के इस दावे पर भड़की JDU, संजय झा बोले – 50 साल के बेदाग करियर पर बिलो द बेल्ट हमला, INDIA की बैठक में न पॉलिसी थी, न आइडिया, न सोच

सोनिया गांधी की किताब ने बिहार की सियासत में आग लगा दी है।

किताब का नाम है – ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’।

इसमें सोनिया ने अपने पारिवारिक और राजनीतिक सफर के साथ नीतीश कुमार और INDIA गठबंधन का भी जिक्र किया है।

और इसी जिक्र पर JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने तीखा हमला बोल दिया है।

संजय झा का आरोप – बिलो द बेल्ट हमला

संजय झा बोले –

“कांग्रेस का एक नया कल्चर डेवलप हुआ है, बिलो द बेल्ट हमला करना।”

“सोनिया गांधी ने पुस्तक में लिखा कि नीतीश कुमार कमजोर थे, इसी वजह से उन्होंने INDIA गठबंधन छोड़ा।”

संजय झा ने पलटवार किया – “कांग्रेस की मंशा INDIA गठबंधन को बढ़ाने की थी ही नहीं। नीतीश कुमार ने इस बात को भांप लिया था।”

किसने बनाया था INDIA गठबंधन?

संजय झा का दावा –

“नीतीश कुमार ने ही INDIA गठबंधन की नींव रखी थी। वो देश में घूम-घूम कर कई दलों को साथ लाए। ये कांग्रेस ने नहीं किया था।”

“हमलोग जिस भी घटक दल के पास गए, सबने कहा – माइनस कांग्रेस INDIA गठबंधन बने।”

“नीतीश की पहल के बाद ही INDIA की पहली बैठक पटना में हुई थी।”

“नीतीश का 50 साल का बेदाग राजनीतिक करियर रहा है। जिन्होंने जीवन देश-राज्य की सेवा में खपा दिया, उन पर ये हल्की टिप्पणी है, बिलो द बेल्ट टिप्पणी है।”

बैठक में क्या था?

संजय झा ने कहा –

“INDIA गठबंधन की बैठक में न कोई पॉलिसी थी, न कोई आइडिया था और न कोई सोच थी। नीतीश ने देख लिया था कि इनका कोई उद्देश्य ही नहीं था।”

“माइनस कांग्रेस की बात पर नीतीश ने दलों से कहा था – नहीं नहीं रहने दीजिए।”

“नीतीश की वजह से ही, उन पर भरोसे की वजह से ही दल INDIA गठबंधन में आते चले गए। ये कांग्रेस की वजह से नहीं हुआ था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *