RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने PM के बिहार दौरे पर बड़ा हमला बोल दिया है।
उन्होंने कहा – “बिहार को घाटा मिला और वादा मिला।”
PM के 13 साल पर सवाल
भाई वीरेंद्र बोले –
“PM कई बार बिहार आए, लेकिन राज्य को आखिर मिला क्या?”
“PM के आने पर जो पैसा खर्च होता है, उसका खामियाजा बिहार सरकार को भुगतना पड़ता है।”
“फायदा कुछ नहीं है, क्योंकि PM ने बिहार को कुछ दिया ही नहीं।”
“वो आते हैं, वादे करते हैं और चले जाते हैं।”
“13 साल में कई बार आए, हर बार बड़े-बड़े पैकेज की घोषणा हुई, लेकिन धरातल पर बिहार को कुछ नहीं मिला।”
NDA की बैठकों पर सवाल
भाई वीरेंद्र ने NDA की लगातार हो रही बैठकों पर भी सवाल उठाया –
“अगर सबकुछ ठीक चल रहा है तो फिर बैठकों का दौर क्यों जारी है?”
“बड़े-बड़े नेता बिहार आ रहे हैं और लगातार बैठकें हो रही हैं।”
नीतीश पर क्या बोले?
“नीतीश कुमार दो बार हम लोगों के साथ आ चुके हैं।”
“राजनीति संभावनाओं का खेल है, आगे क्या होगा कोई नहीं जानता।”
“बिहार गौतम बुद्ध, सूफी संतों और महात्मा गांधी की धरती है, यहां कभी भी कुछ भी संभव है। इसलिए इंतजार कीजिए।”
‘जिधर खीर, उधर भीड़’
भाई वीरेंद्र ने एक और दिलचस्प लाइन बोली –
“बिहार में जिधर खीर होती है, उधर ही भीड़ पहुंच जाती है।”
“NDA के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है। आने वाले दिनों में क्या समीकरण बनेंगे, देखना दिलचस्प होगा।”
“फिलहाल इंतजार कीजिए, राजनीति संभावनाओं का खेल है।”

