दूल्हा-बाराती वाली लाइन से टूटा नीतीश का सपना

सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग’ पर सियासत गरम है।

जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा जो कह रहे हैं, वो गलत नहीं है। मगर आधा सच है।

पूरी कहानी ये है – नीतीश INDIA में क्यों गए, और उन्हें वहां से क्यों निकलना पड़ा?

नीतीश का मिशन PM

INDIA की तरफ जाने के पीछे NDA से कोई नाराजगी नहीं थी।

चर्चा थी – ये मूव ‘मिशन प्रधानमंत्री’ का है।

नीतीश ने खूब मेहनत की –

ममता बनर्जी को मनाया
अरविंद केजरीवाल को साथ लाए
अखिलेश यादव को जोड़ा
नवीन पटनायक, स्टालिन समेत दक्षिण के नेताओं को साथ किया

लेकिन पूरी सफलता नहीं मिली – केसी राव, जगनमोहन रेड्डी, एआईडीएमके को नहीं ला सके। DMK और CPI-M तो अपने आप साथ थे।

लालू ने भांप ली राजनीति

लालू को यूं ही राजनीति का गुरु नहीं कहते।

जैसे ही नीतीश ने INDIA की तरफ रुख किया, लालू ने उनकी राजनीति भांप ली।

लालू को लगा – कांग्रेस के सपोर्ट से नॉन-कांग्रेस सरकार नीतीश के नेतृत्व में बन सकती है।

इसलिए पहले तो नीतीश की खूब मदद की, केजरीवाल-ममता जैसे नेताओं को कांग्रेस के साथ आने को मना डाला।

और काम पूरा होते ही राजनीति का पाठ पढ़ा दिया।

‘दूल्हा-बाराती’ वाली लाइन

जुलाई 2023, विपक्षी एकता की पहली बैठक, पटना।

लालू ने मजाकिया लहजे में राहुल गांधी से कहा –

“जल्दी शादी कर लीजिए। आप दूल्हा बनिए, हम सब बाराती जाएंगे।”

कहने को हल्की-फुल्की बात थी, मगर बवाल मच गया।

सबसे ज्यादा बवाल जदयू खेमे में मचा।

क्यों? क्योंकि इस बयान को 2024 के PM उम्मीदवार के रूप में देखा गया – यानी दूल्हा = राहुल।

और वहीं, पटना में ही नीतीश का PM सपना टूट गया।

कन्वेनर पर पैर खींच लिया

जब नीतीश के श्रम के बदले उन्हें कन्वेनर बनाने की बात आई, तो कहा जाता है – लालू ने ही पैर खींच लिया।

लालू ने राहुल को दूल्हा बनाने की बात कहकर नीतीश को INDIA से जाने का रास्ता दे दिया, जब नीतीश अपना 100% सहयोग दे चुके थे।

नतीजा – जनवरी 2024 में नीतीश ने INDIA छोड़कर NDA में वापसी कर ली।

यही वो असली कहानी है, जिस पर संजय झा चुप हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *