बिहार में आज राशन कार्ड का महा-वितरण हुआ।
CM सम्राट चौधरी ने ज्ञान भवन से 23 लाख 75 हजार नए लाभुकों को राशन कार्ड दिया।
साथ ही 1448 नई जन वितरण प्रणाली दुकानों के लिए लाइसेंस भी बांटे।
क्या-क्या हुआ?
23.75 लाख नए लाभुकों को राशन कार्ड
1448 नई PDS दुकानें खुलीं
बिहार में अब कुल 2.09 करोड़ राशन कार्ड, 8.48 करोड़ लोग लाभान्वित
1 करोड़ नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य, अब तक 24 लाख जुड़े
CM सम्राट का बड़ा ऐलान
“आवेदन के 30 दिनों के भीतर बनेगा सभी पात्र परिवारों का नया राशन कार्ड।”
“बिहार का कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा, कोई भी पात्र परिवार योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा।”
“अगले वर्ष से 75 वर्ष से अधिक उम्र के राशन कार्डधारी बुजुर्गों को घर पर ही राशन मिलेगा।”
“80+ बुजुर्गों को घर पर रजिस्ट्री की सुविधा पहले से मिल रही है, अब 75+ को घर पर राशन मिलेगा।”
गरीबों के लिए क्या-क्या?
मुफ्त अनाज के लिए PM मोदी का आभार
125 यूनिट मुफ्त बिजली सभी परिवारों को
गरीब परिवारों को आयुष्मान भारत से जोड़ा जा रहा है
हर माह के अंतिम रविवार को पंचायत दिवस, वंचित पात्र लोगों के नाम जोड़ने का अभियान
गांवों के लिए 22,000 करोड़
‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ के तहत गांवों के विकास के लिए 22,000 करोड़ की योजनाओं पर काम हो रहा है।
स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, आंगनवाड़ी, सामुदायिक भवन, छठ घाट सहित बुनियादी सुविधाएं ठीक की जाएंगी।
रोजगार पर संकल्प
अगले 5 साल में 1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी एवं रोजगार
2030 तक बिहार के लोगों को रोजगार के लिए मजबूरी में बाहर नहीं जाना पड़े, ऐसी व्यवस्था
इंडस्ट्रीज को बढ़ावा, युवाओं के लिए नए अवसर
किसानों के लिए
धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य 50 लाख मीट्रिक टन करने के लिए केंद्र से अनुरोध किया गया है, ताकि किसानों को उचित मूल्य मिले।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य मंत्री अशोक चौधरी और सचिव अभय कुमार सिंह भी मौजूद थे। सभी जिलों के DM और लाभुक वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े थे।

