UP चुनाव 2027 के लिए BJP ने महिला वोटर पर बड़ा दांव खेला है।
क्या है प्लान?
UP की सभी 403 विधानसभा सीटों पर ‘महिला विस्तारक’ तैनात होंगी
हर सीट पर एक महिला विस्तारक
हर घर में पहुंचकर महिला मतदाताओं से संपर्क
बूथ स्तर पर BJP को मजबूत करना
महिला विस्तारक कौन होती हैं?
संगठन की पदाधिकारी
राज्य नेतृत्व के साथ तालमेल बिठाकर काम करती हैं
अन्य कार्यकर्ताओं के साथ स्वतंत्र रूप से भी काम करती हैं
कहां से आईं 403 विस्तारक?
लखनऊ में हुई प्रवासी बैठक में 8 राज्यों से आईं 403 महिला विस्तारकों ने भाग लिया –
गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र
बैठक में कौन-कौन था?
विनोद तावड़े – राष्ट्रीय महासचिव, UP प्रभारी
पंकज चौधरी – UP BJP अध्यक्ष
ब्रजेश पाठक – डिप्टी CM
केशव प्रसाद मौर्य – डिप्टी CM
धर्मपाल सिंह – प्रदेश महामंत्री (संगठन)
मेधा कुलकर्णी – प्रदेश सह प्रभारी, राज्यसभा सांसद
रूप कुमारी चौधरी – महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष
सरोज कुशवाहा – महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
क्या करेंगी विस्तारक?
403 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा
घर-घर जाकर सीधी बातचीत
PM मोदी और CM योगी सरकार की कल्याणकारी और सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी
लाभार्थी महिलाओं से जुड़ना
जनसंपर्क अभियान तेज करना
नेताओं ने क्या कहा?
विनोद तावड़े – विस्तारक सभी 403 क्षेत्रों का दौरा करेंगी, जनसंपर्क तेज करेंगी
पंकज चौधरी – चुनाव सिर्फ तैयारी नहीं, संगठन की सामूहिक शक्ति और जनता का भरोसा है, महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी
केशव प्रसाद मौर्य – महिला कार्यकर्ता पार्टी की स्टार प्रचारक हैं, मातृ शक्ति से संवाद बनाए रखें
ब्रजेश पाठक – BJP सरकार ने UP में भयमुक्त माहौल बनाया, महिलाएं-लड़कियां सुरक्षित हैं

