‘अपने गठबंधन की चिंता करो, हमारे बारे में मत सोचो’ – अखिलेश के 36 सीट वाले तंज पर OP राजभर का करारा जवाब, UP में सीट बंटवारे पर मचा घमासान

UP चुनाव से पहले सीट बंटवारे पर सियासी जंग तेज हो गई है।

अखिलेश ने क्या कहा था?

शुक्रवार को अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट किया –

सुभासपा का बीजेपी से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसलिए 36 सीटें मांग रही है
ये लिस्ट नहीं, हारते हुए NDA गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है
सुभासपा का आधार शून्य हो चुका है
अगर BJP ने 36 सीटें दीं तो बाकी दल भी उसी हिसाब से मांगेंगे
फिर BJP के पास लड़ने को लगभग आधी सीटें ही बचेंगी
शायद इसीलिए BJP की केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है

राजभर का पलटवार –

ओपी राजभर बोले –

अपने गठबंधन की चिंता करो, हमारे बारे में मत सोचो
फर्जी लिस्ट जारी करके क्या साबित करना चाहते हो अखिलेश?
वैसा ही माहौल बना रहे हो, जैसा स्वामी प्रसाद मौर्य और अखिलेश के गठबंधन की चर्चा के समय बना था

UP में सीटों पर घमासान क्यों?

निषाद पार्टी भी 36 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है
निषाद पार्टी ने BJP केंद्रीय नेतृत्व से मीटिंग की थी
BJP इतनी सीटें देने के पक्ष में नहीं है
सभी दलों में सीट बंटवारे पर बैठकों का दौर जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *