पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी परिवार का भारत-विरोधी चेहरा सामने आया है।
हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने PMML की सभा में भारत को लेकर जहर उगला।
क्या बोला तल्हा?
तल्हा ने पाकिस्तान की जनता से एकजुट होने की अपील करते हुए भारत को ऐसी चुनौती के तौर पर पेश किया, जिसके खिलाफ पूरे देश को साथ खड़ा होना चाहिए।
उसका दावा था – पाकिस्तान की जनता बिखरी हुई है, PMML उसे एक मजबूत पाकिस्तानी राष्ट्र में बदल सकती है।
“जिस तरह आजादी से पहले मुस्लिम लीग ने बिखरे हुए मुसलमानों को एकजुट किया था, उसी तरह उसकी पार्टी आज पाकिस्तान की जनता को एक मंच पर ला सकती है।”
“PMML उसी मुस्लिम लीग की आगे की कड़ी है, जिसने पाकिस्तान को बनाया था।”
मुस्लिम दुनिया का रक्षक वाला दावा
तल्हा बोला – “पाकिस्तान मुस्लिम उम्मा का रक्षक है। पाकिस्तान दो पवित्र मस्जिदों का रक्षक है।”
उसका इशारा सऊदी अरब के मक्का और मदीना की ओर था। उसका दावा था कि दुनिया भर के मुसलमान पाकिस्तान की ओर उम्मीद से देखते हैं।
वोट = इबादत
तल्हा ने कहा – PMML विचारधारा वाली पार्टी है, आम लोगों की समस्याओं के लिए चुनाव लड़ रही है।
8 नवंबर को NA-77 (नेशनल असेंबली) और PP-203 (पंजाब विधानसभा) पर हुए उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।
और वोट देने को इबादत तक बता दिया।
असली चेहरा क्या है?
PMML पहले भी चुनावों में उम्मीदवार उतार चुकी है। कहने को राजनीतिक दल है, लेकिन हकीकत में आतंकी संगठन है। इसके लोगों के तार हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हैं।
तल्हा कौन है?
लश्कर संस्थापक हाफिज सईद का बेटा। भारत सरकार ने अप्रैल 2022 में UAPA के तहत उसे व्यक्तिगत आतंकवादी घोषित किया था।
गृह मंत्रालय के मुताबिक, वह लश्कर का वरिष्ठ नेता और धार्मिक शाखा का प्रमुख है। उस पर भर्ती, फंड जुटाने और भारत-अफगानिस्तान में भारतीय हितों पर हमलों की साजिश के आरोप हैं।