पटना। बिहार विधान परिषद में सबसे बड़ा सियासी पेच फंस गया था – क्या निर्दलीय MLC बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता जाएगी?

अब एक नियम ने सारा खेल पलट दिया है।

RJD-जन सुराज ने क्या किया?

दोनों नेताओं पर आरोप था कि जीत के बाद BJP में शामिल होकर उन्होंने दल-बदल कानून तोड़ा है।

इसी को लेकर RJD और जन सुराज ने विधान परिषद सभापति राम वचन राय को चिट्ठी सौंपी और सदस्यता रद्द करने की मांग की।

लेकिन चिट्ठी के बाद भी खतरा टल गया।

वो एक पेच जिसने बचा लिया

नियम कहता है – कार्रवाई तभी होगी जब व्यक्ति सदन का सदस्य हो।

बंशीधर और राहुल ने इस नई जीत के बाद अभी तक शपथ ही नहीं ली है।

मतलब कागजों पर वो अभी नए MLC के तौर पर सदस्य ही नहीं हैं।

तो फिर कार्रवाई किस पर?

बंशीधर की पुरानी सदस्यता 16 नवंबर को खत्म हो रही है। अगर उन पर आरोप साबित भी हो गया, तो पुरानी सदस्यता ही जाएगी, नई वाली नहीं।

राहुल राज तो पहली बार जीते हैं। अगर आरोप गलत साबित हुए, तो शपथ के बाद उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

18 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण?

चर्चा है कि 18 नवंबर को 8ों सीटों पर जीते MLC शपथ लेंगे।

इनमें पटना से नीरज कुमार और डॉ संजीव कुमार सिंह, दरभंगा से अनिल झा और सुरेश राय, तिरहुत से बंशीधर ब्रजवासी और नरेंद्र प्रसाद सिंह, कोसी से एन के यादव और सारण से राहुल राज शामिल हैं।

अंत में फैसला सभापति के हाथ में है। वो नियमों की गहराई में जाकर ही तय करेंगे कि ये चिट्ठी चलेगी या टेक्निकल पेच भारी पड़ेगा।