छठ पर कल्लू का धमाका! ‘श्रृंगार ह बिहार के’ हुआ रिलीज – नेहा पाठक के साथ कल्लू ने बिखेरा जलवा, बिहार की मिट्टी की खुशबू से महकेगा ये गीत

छठ महापर्व पर भोजपुरी के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा दे दिया है।

उनका नया छठ गीत ‘श्रृंगार ह बिहार के’ कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।

रिलीज होते ही गीत को लेकर भोजपुरी संगीत प्रेमियों में उत्सुकता बढ़ गई है।

क्या है खास?

‘श्रृंगार ह बिहार के’ में अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी मधुर और प्रभावशाली आवाज दी है।

वहीं, नेहा पाठक अपनी खूबसूरत अदाओं से गीत के वीडियो में आकर्षण बढ़ाती नजर आ रही हैं।

ये गीत बिहार की मिट्टी, यहां की सांस्कृतिक विरासत और छठ की पारंपरिक खूबसूरती को संगीत के माध्यम से दिखाने की एक खास कोशिश है।

पूरी टीम

गीत – रंजीत जिद्दी और अंकित कडसरा
संगीत – आकाश मिश्रा निर्देशन – विवेक साजन
कैमरा – ब्रजेश यादव
एडिटिंग – मुरली जी
डीआई – रोहित सिंह
कॉन्सेप्ट – अरविंद मिश्रा
निर्माता – आशु बाबा
विशेष सहयोग – गुड्डू जी पांडेय, हनुमान जी पांडेय, सुजीत मीडिया आरा

छठ के इस संगीतात्मक उत्सव में ‘श्रृंगार ह बिहार के’ एक नया रंग जोड़ने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *