पटना में एक मुलाकात ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है।
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से उनके पटना आवास पर मुलाकात की।
ऊपर से इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया जा रहा है, लेकिन अंदरखाने चर्चाएं कुछ और ही हैं।
पहले संजय झा, अब निशांत कुमार
अक्षरा सिंह ने इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से भी मुलाकात की थी।
अब निशांत कुमार से मुलाकात के बाद अक्षरा के JDU ज्वाइन करने की चर्चा तेज हो गई है।
दोनों ही JDU के टॉप नेता हैं – एक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष, दूसरे पूर्व CM नीतीश कुमार के बेटे और मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री।
क्या-क्या बात हुई?
जदयू नेताओं के मुताबिक –
अक्षरा ने निशांत को दीपावली और अन्य पर्व-त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।
बातचीत में बिहार के विकास, स्वास्थ्य व्यवस्था, युवाओं का भविष्य, क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति और फिल्म निर्माण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
अक्षरा गुलदस्ता और मिठाई का डिब्बा लेकर पहुंची थीं।
जन स्वराज से JDU की ओर?
जानकारों का कहना है कि अक्षरा सिंह पहले जन स्वराज को समर्थन देती रही हैं।
अब सवाल उठ रहा है – क्या उनका समर्थन अब जदयू की ओर जाएगा?
सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में इसी को लेकर अटकलें तेज हैं।
जानकार मान रहे हैं कि दो शीर्ष नेताओं से लगातार मुलाकात महज संयोग नहीं है, ये आने वाले दिनों में बदलाव का संकेत हो सकता है।
बिहार में पवन सिंह समेत कई कलाकार पहले ही राजनीति में एंट्री कर चुके हैं। अब अक्षरा की मुलाकात ने सियासी सरगर्मी और बढ़ा दी है।

