छठ 2026: CM ने स्टीमर से किया घाटों का निरीक्षण, 90 घाट सेफ, 13 पर विशेष नजर – बोले ‘व्रतियों को अर्घ्य में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, माइकिंग से देते रहें जानकारी’

पटना में छठ की तैयारियां जोरों पर हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरी बार गंगा घाटों का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

स्टीमर से किया निरीक्षण

CM ने स्टीमर से नासरीगंज घाट से शुरुआत की और –

कलेक्ट्रीयेट घाट, गांधी घाट, पहलवान घाट, गुलबी घाट, चौधरी टोला घाट, पथरी घाट, गायघाट, भद्र घाट होते हुए महावीर घाट तक

सभी घाटों की सफाई, सुरक्षा और स्वच्छता देखी।

90 घाट सुरक्षित, 13 चिन्हित

CM ने कहा – “कुल 103 घाटों में से 90 घाट पूरी तरह सुरक्षित हैं। 13 घाटों को चिन्हित किया जा रहा है। जिला प्रशासन और राज्य सरकार व्यवस्था कर रही है कि किसी श्रद्धालु को दिक्कत नहीं हो।”

“बिहार आकर छठ मनाइए”

CM ने बिहार से बाहर रहने वाले लोगों से आग्रह किया –

“बिहार में आकर देखिए छठ मनाइए, ये अपना महापर्व है। इसमें उदय और अस्त होते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।”

अधिकारियों को सख्त निर्देश

गंगा घाटों पर सारी तैयारियां तेजी से पूर्ण करें
व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो
माइकिंग से घाटों की व्यवस्थाओं और सूचनाओं की लगातार जानकारी दें
गंगा के जलस्तर और प्रवाह को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें
घाटों के पास मजबूत बैरिकेडिंग कराएं
पहुंच पथ और गंगा किनारे की सड़कों पर भी बैरिकेडिंग कराएं
सुगम ट्रैफिक व्यवस्था कराएं
साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था रखें

निरीक्षण में ये रहे मौजूद

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंगल पाण्डेय, संजीव चौरसिया, रत्नेश कुमार, संजय कुमार, महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी चंद्रवंशी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, DGP प्रीता वर्मा, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *