छठ पर घर जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।
UP की योगी सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है।
मकसद एक ही है – आपका सफर सुरक्षित और सुगम हो।
योगी के निर्देश पर UPEIDA ने झोंके संसाधन
CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर UPEIDA ने सभी एक्सप्रेसवे पर अतिरिक्त संसाधनों के साथ पूरी क्षमता से संचालन शुरू कर दिया है।
दिल्ली-NCR और दूसरे राज्यों से बिहार और पूर्वी UP की ओर जाने वाले वाहनों का भारी दबाव है।
इसे संभालने के लिए –
निरंतर पेट्रोलिंग
एंबुलेंस सेवाएं
तकनीकी निगरानी
सबको और चुस्त-दुरुस्त कर दिया गया है। आपात स्थिति में तत्काल राहत मिलेगी।
सभी की छुट्टियां रद्द
ट्रैफिक जाम और सुरक्षा जोखिम को देखते हुए UPEIDA ने बड़ा फैसला लिया है।
सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और मैदानी कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।
पूरा प्रशासनिक और तकनीकी अमला एक्सप्रेसवे पर तैनात रहेगा।
मकसद – कहीं भी वाहनों का ठहराव न हो, आवागमन निर्बाध और सुरक्षित रहे।
चालकों से अपील – धैर्य रखें
UPEIDA ने चालकों और यात्रियों से अपील की है –
“छठ पर गाड़ियों की संख्या सामान्य से कई गुना ज्यादा होगी। टोल प्लाजा या प्रमुख मोड़ों पर अतिरिक्त प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।”
“जल्दबाजी या ओवरटेकिंग न करें। लेन ड्राइविंग और गति सीमा का सख्ती से पालन करें। सुरक्षा कर्मियों से सहयोग करें।”
सरकार 24×7 मुस्तैदी से सेवा में जुटी है।

