भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने छठ पूजा पूरे भक्ति भाव से की। छठी मैया की पूजा की, सूर्य देव को अर्घ्य दिया।
उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। लेकिन तारीफ की जगह कुछ लोगों ने सवाल उठा दिए।
किसी ने उनके अविवाहित होने पर तंज कसा, तो किसी ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बता दिया।
अब अक्षरा ने दिया करारा जवाब
ट्रोलिंग से परेशान अक्षरा सिंह ने सोमवार शाम यानी 16 नवंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखा।
उन्होंने लिखा –
‘मैंने छठी मैया को अर्घ्य दिया और कुछ लोगों ने मेरे ब्याह की चिंता का अर्घ्य दे दिया। एक सवाल मेरा भी है… अगर कुंवारा लड़का छठ कर सकता है तो कुंवारी लड़की क्यों नहीं? कोई तर्क है तो बताइए, मैं जरूर सुनूंगी।’
समाज के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल
अक्षरा ने समाज की डबल स्टैंडर्ड सोच पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि छठ जैसे पवित्र महापर्व को भी लोग किसी की आस्था पर सवाल उठाने का जरिया बना लेते हैं, ये देखकर दुख होता है।
उन्होंने साफ किया कि उनकी आस्था उनके और छठी मैया के बीच का मामला है। इसके लिए उन्हें किसी की मंजूरी या सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है।
वर्कफ्रंट
अक्षरा सिंह हाल ही में बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के गाने ‘घिस घिस घिस’ में अक्षय कुमार के साथ स्पेशल अपीयरेंस में नजर आई थीं।
फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी जैसे कई बड़े कलाकार हैं।

