राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड वाली स्टोरी पर नया ट्विस्ट, रिपोर्टर ने पूछा – वो कहां है? राहुल बोले – अब वो मेरी फ्रेंड है

राहुल गांधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं।

इस बार मुद्दा उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर है।

क्या हुआ था लॉन्चिंग में?

सोनिया गांधी की आत्मकथा की लॉन्चिंग के मौके पर राहुल गांधी ने अपनी गर्लफ्रेंड का किस्सा सुनाया था।

उसके बाद न्यूज18 इंडिया के रिपोर्टर ने राहुल गांधी से पूछा – अब उनकी वो गर्लफ्रेंड कहां है?

ये सुनते ही राहुल गांधी मुस्कुरा उठे।

राहुल ने क्या जवाब दिया?

राहुल गांधी ने बहुत ही बेबाकी से कहा – अब वो उनकी फ्रेंड है।

ये सुनकर वहां मौजूद लोग खिलखिला उठे। पीछे चल रहीं मां सोनिया गांधी भी मुस्कुरा दीं।

इसके बाद राहुल गांधी वहां मौजूद सभी लोगों से मिलते हैं और मुस्कुराते हुए बाहर निकल जाते हैं।

कब हुआ किताब का विमोचन?

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ का 16 नवंबर को आधिकारिक विमोचन था।

कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का पूरा परिवार और कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद थे।

सोनिया ने क्या कहा?

सोनिया ने बताया कि शुरुआत में वह अपनी कहानी लिखने को लेकर बहुत सहज नहीं थीं। दोस्तों के कहने पर भी उन्होंने लंबे समय तक इस विचार को टाल दिया था।

बाद में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनकी करीबी दोस्त मंजुलिका दुबे के समझाने पर उन्होंने लिखना शुरू किया।

सोनिया ने कहा कि उनके परिवार के बारे में कई ऐसी बातें कही गई हैं जिनका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए उन्होंने अपनी नजर से परिवार और जिंदगी की कहानी सामने रखने का फैसला किया।

किताब में सोनिया ने सास इंदिरा गांधी से लेकर पति राजीव गांधी और पूरे गांधी परिवार के साथ अपने संबंधों के बारे में विस्तार से बताया है।

उन्होंने कहा कि इंदिरा और राजीव की हत्याओं की दर्दनाक घटनाओं को फिर से याद करना और लिखना बहुत मुश्किल भरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *