बिहार में नीतीश सेतु को लेकर क्रेडिट की जंग छिड़ गई है।
BJP और JDU पुल का क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने पूरा इतिहास ही खोलकर रख दिया।
तेजस्वी ने क्या दावा किया?
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर बड़ा हमला बोला।
उन्होंने कहा –
नीतीश सेतु का शिलान्यास उन्होंने तत्कालीन CM नीतीश कुमार के साथ मिलकर किया था
उस समय RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी मौजूद थे
बिहार सरकार ने अपने खर्च पर निर्माण शुरू कराया था
केंद्र सरकार से एक फूटी कौड़ी नहीं मिली थी
तेजस्वी बोले – काम किसी का और नाम किसी और का हो रहा है। यहां क्रेडिट लेने की राजनीति हो रही है।
नाम पर क्या बनी थी सहमति?
तेजस्वी ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने इस पुल का नाम अच्युत राय के नाम पर रखने पर सहमति दी थी।
उन्होंने CM सम्राट चौधरी के उद्घाटनों पर तंज कसते हुए कहा कि इस परियोजना के लिए फीता काटने में उनका कोई योगदान नहीं है।
विजय चौधरी पर हमला
विजय चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने पूछा – बिहार में प्रति व्यक्ति आय कितनी है?
उन्हें महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और अपराध पर जवाब देना चाहिए।
तेजस्वी के गंभीर आरोप
बिहार में पुलिस को गुंडा बना दिया गया है
फर्जी एनकाउंटर में लोग मारे जा रहे हैं
अपराधियों का बोलबाला है
सरकार की मिलीभगत से ट्रांसफर-पोस्टिंग में मलाई खाई जा रही है
बाबू से लेकर चपरासी तक के ट्रांसफर का रेट फिक्स है
राज्य सरकार का खजाना खाली है
बिहार को कर्जदार बनाया जा रहा है

