मधुबनी में 8 लाख से ज्यादा की ब्राउन शुगर पकड़ी गई, STF के इनपुट पर छतौनी चौक पर घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

मधुबनी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

क्या पकड़ा गया?

ब्राउन शुगर – 418.59 ग्राम
कीमत – 8 लाख 37 हजार रुपए
गिरफ्तार – जितेंद्र ठाकुर
जब्त – काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक + 165 रुपए नकद
जगह – बासोपट्टी थाना क्षेत्र, छतौनी चौक, SH-227

कैसे पकड़ा गया?

STF से पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बाइक से सकरी से जयनगर और उमगांव होते हुए लोरिका गांव की ओर ब्राउन शुगर की खेप लेकर जा रहा है।

सूचना पर वरीय अधिकारियों को बताया गया। उनके निर्देश पर बासोपट्टी थाना पुलिस और STF की टीम ने SSB और श्वान दस्ते की मदद से छतौनी चौक पर वाहन जांच शुरू की।

हरलाखी की ओर जाने वाले रास्ते पर सघन जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर बाइक सवार को रोका। तलाशी में उसके थैले से 4 पैकेट में रखी ब्राउन शुगर मिली।

पूछताछ में क्या बोला आरोपी?

पूछताछ में जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि वो खेप मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी मो. सलीम कुजरा को पहुंचाने जा रहा था।

पुलिस ने बासोपट्टी थाना कांड संख्या 390/26 के तहत 15 नवंबर को FIR दर्ज की है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *