JDU में सब कुछ ठीक नहीं दिख रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के अपमान के मामले पर ही JDU नेताओं के बयान अलग-अलग आ रहे हैं। कोई बचाव कर रहा है तो कोई कार्रवाई मांग रहा है।
किसने क्या कहा?
1. विजय चौधरी – बतंगड़ मत बनाओ
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी बोले –
सुरक्षाकर्मी किसी को धक्का कैसे दे सकते हैं?
इस बात का बतंगड़ नहीं बनाया जाना चाहिए
हम भी वहां मौजूद थे, हमने ऐसा कुछ देखा नहीं
CM स्वयं लोगों को लेकर चलते हैं
अगर घटना हुई भी होगी तो कोई गलत मंशा नहीं रही होगी
2. अशोक चौधरी – सुरक्षाकर्मी ने नहीं देखा
मंत्री अशोक चौधरी बोले –
निशांत पीछे से आए थे, इसलिए सुरक्षाकर्मी उन्हें देख नहीं पाए
सुरक्षाकर्मी की भावना गलत नहीं थी
3. नीरज कुमार – कार्रवाई हो
JDU मुख्य प्रवक्ता और MLC नीरज कुमार बोले –
निशांत कुमार का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं
पुलिस मुख्यालय जांच करे
जानबूझकर हुआ या किस कारण से हुआ, चिन्हित हो
दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो
4. अभिषेक झा – ये हम लोगों का अपमान है
JDU नेता अभिषेक झा बोले –
निशांत कुमार JDU का चेहरा हैं
जो हुआ दुखद, पीड़ादायक है
ये हम लोगों का अपमान है
CM, DGP संज्ञान लेकर जांच कराएंगे
निशांत वैशाली के प्रभारी मंत्री भी हैं, CM के साथ तय कार्यक्रम में गए थे, फिर भी ऐसा हुआ
राजनीतिक जानकार क्या कहते हैं?
राजनीतिक जानकार का कहना है कि कभी-कभी नंबर गेम में बड़े नेताओं के पक्ष में बयान दिए जाते हैं। नेताओं की प्रवृत्ति होती है कि किसने क्या प्रतिक्रिया दी।
सबसे पहला बयान देने की हड़बड़ी में भी तालमेल नहीं बन पाता कि पार्टी का स्टैंड क्या है। इसलिए दिखते भले हैं दो अलग धारा के, पर अंदरूनी रूप से एक मत के ही रहते हैं।
JDU में इधर यही हो रहा है। अनंत सिंह का प्रकरण हो या नीरज कुमार का, ललन सिंह का मसला हो या संजय झा का – बयानों में थोड़ा अंतर व्यक्तिगत संबंधों के कारण भी रहता है।

