कौन हैं IPS JS गंगवार? जिन्हें मिला BPSSC चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार, भागलपुर दंगे की जांच से लेकर DG Vigilance तक का सफर

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग को नया चेयरमैन मिल गया है।

वरिष्ठ IPS अधिकारी जेएस गंगवार को BPSSC का नया चेयरमैन बनाया गया है।

क्या है नियुक्ति?

जेएस गंगवार फिलहाल DG Vigilance हैं
अब BPSSC चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे
कुर्सी पिछले 65 दिनों से खाली थी
दारोगा भर्ती विवाद के बीच यह नियुक्ति हुई है

पुराने चेयरमैन क्यों गए?

बिहार के पूर्व DGP केएस द्विवेदी BPSSC के अध्यक्ष थे। वे पारिवारिक कारणों से अवकाश पर गए थे, लेकिन अवकाश के बाद लौटे नहीं।

EOU ने दारोगा भर्ती गड़बड़ी को लेकर उन्हें कई नोटिस दिए, लेकिन कोई जवाब नहीं आया।

कौन हैं JS गंगवार?

पूरा नाम – जितेंद्र सिंह गंगवार
बैच – 1993 बैच के IPS
मूल निवासी – उत्तर प्रदेश
रिटायरमेंट – 31 जुलाई 2027
समाज – कुर्मी समाज से आते हैं
पहचान – तेज-तर्रार अधिकारी, पूर्व CM नीतीश कुमार के बेहद करीबी, वर्तमान CM सम्राट चौधरी से भी खास संबंध

करियर की बड़ी बातें –

अविभाजित बिहार में भी काम किया
झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों में सेवा दी
हाल तक अगले DGP की रेस में थे
2005 में बनी नीतीश सरकार ने भरोसा किया
भागलपुर दंगे की जांच के लिए भागलपुर का SP बनाकर भेजा गया
दंगे के आरोपियों को खोज-खोज कर सजा दिलाई

सम्मान –

2010 – सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक
2019 – विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक

BPSSC के जिम्मे दारोगा समेत पुलिस में विभिन्न पदों की नियुक्ति और चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *