‘उमेश कुशवाहा कहां हैं? ऐसा कैसे हो सकता है?’ – सुशासन दिवस पर JDU ऑफिस में नीतीश का फूटा गुस्सा, प्रदेश अध्यक्ष के गायब रहने पर संजय झा से की पूछताछ, निशांत मौजूद रहे, फिर भी नहीं रुके नीतीश

पटना में जनता दल यूनाइटेड की ओर से सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। बिहार में नीतीश कुमार के 20 साल के सुशासन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में जब पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना स्थित जेडीयू कार्यालय पहुंचे, तो कार्यकर्ताओं ने गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया। लेकिन ऑफिस पहुंचते ही प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा की गैरमौजूदगी देखकर नीतीश का पारा चढ़ गया।

 

जेडीयू कार्यालय पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने शुरुआत में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद जब वह मंच पर पहुंचे, तो उनकी नजर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को खोजने लगी। मंच पर उमेश कुशवाहा को मौजूद न पाकर नीतीश कुमार ने पास खड़े संजय झा और संजय गांधी से सीधे सवाल किया कि उमेश कुशवाहा कहां हैं? उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में पूछा कि क्या वो आज भी नहीं आए हैं और आखिर वह कहां गए हैं?

 

पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के सवाल का जवाब देते हुए संजय झा ने बताया कि उमेश कुशवाहा का कार्यक्रम किसी दूसरे जिले में पहले से निर्धारित है और वो फिलहाल वहीं मौजूद हैं। ये जवाब सुनने के बाद नीतीश कुमार संतुष्ट नहीं हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *