सीट बंटवारे को लेकर सपा-कांग्रेस के बीच खींचतान अब खुलकर सामने आ रही है। शिवपाल यादव के बयान के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ऐसा जवाब दिया, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी।
इमरान मसूद ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए अपनी स्ट्रैटेजी अपने तरीके से बनाएगी। यह उनका फैसला है, इसलिए हमारे लिए इस पर कमेंट करना ठीक नहीं होगा।’
सपा सांसद इकरा हसन की बातों पर उन्होंने कहा, ‘वह हमारी बच्ची है। मैं कुछ नहीं कहूंगा। हमें कुछ नहीं कहना है।’
सबसे बड़ा बयान तब आया जब उन्होंने कहा, ‘मुझे प्रेस के जरिए अखिलेश जी को मैसेज भेजने की कोई जरूरत नहीं है। मेरे पास मीडिया के जरिए उनसे या समाजवादी पार्टी से बात करने की कोई वजह नहीं है।’
दूसरी तरफ, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रवचनों पर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि वह सभी धार्मिक संतों और भागवत कथावाचकों का सम्मान करते हैं। उनके क्षेत्र में भी नियमित रूप से भागवत कथाओं का आयोजन होता है और उन्होंने कभी धार्मिक प्रवचनों का विरोध नहीं किया।
अब सवाल यही है कि क्या 26 सीटों पर सपा के एकतरफा फैसले के बाद गठबंधन की बातचीत पटरी पर लौटेगी या सीट शेयरिंग का पेंच और उलझेगा।

