ट्रेलर रिलीज के बाद फूल कुमारी बहू हमारी की टीम काफी खुश है। दर्शकों का रिस्पॉन्स देखकर हीरोइन अपर्णा मल्लिक और हीरो महेंद्र यादव ने खुलकर बात की।
अपर्णा मल्लिक ने कहा कि ये फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। उन्होंने बताया कि इसमें सिर्फ गाना और डांस नहीं है, बल्कि रिश्तों की खूबसूरती को दिखाया गया है।
उनके मुताबिक, जब उन्होंने पहली बार कहानी सुनी थी, तभी उन्हें लगा था कि ये किरदार दर्शकों को पसंद आएगा। अब ट्रेलर को मिल रहे प्यार से उनका भरोसा और बढ़ गया है।
वहीं महेंद्र यादव ने कहा कि इस फिल्म में हर दर्शक को अपना घर दिखेगा। परिवार में कभी हंसी होती है, कभी नाराजगी, कभी गलतफहमी। यही सब इस फिल्म में है।
उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने इसे बेहतर बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की है।
फिल्म को देव पांडेय ने डायरेक्ट किया है। मंगलम फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रस्तुत कर रहा है। संगीत अभिषेक तिवारी का है और कैमरे का काम आर.आर. प्रिन्स ने संभाला है।
अब दर्शकों को बस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है।

