पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा… दिल्ली से इन 12 से अधिक शहरों के लिए चलेगी बस, छठ-दीवाली में नहीं होगी धक्का-मुक्की

सबसे बड़ा सवाल – बस कहां-कहां जाएगी?

इस नई सेवा में दिल्ली से अररिया, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना और पूर्णिया समेत कई शहरों के लिए बसें चलेंगी।

दोनों सरकारें मिलकर बसों का टाइम और रूट फाइनल करेंगी। ताकि यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत ना हो।

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इसका सबसे ज्यादा फायदा त्योहारों में होगा। छठ, दीवाली, होली में जब दिल्ली से बिहार जाने वालों की भीड़ लगती है, तब बसें बड़ी राहत देंगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में इस सेवा का और विस्तार किया जाएगा।

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और बिहार जाना है, तो अब आपके पास ट्रेन के अलावा बस का भी अच्छा विकल्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *