बिहार। मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दोनों ने अब खुलकर अपनी लव स्टोरी बता दी है।
रिपोर्ट देखकर शुरू हुआ सिलसिला
अनुष्का ने खुलासा किया – “मैं मनीष की एक रिपोर्ट देखकर 2020 से ही उन्हें मैसेज करती थी।”
उस वक्त वो सिर्फ 15 साल की थीं और 11वीं में पढ़ती थीं।
मनीष ने पहली बार जवाब 2021 में दिया।
2 साल तक चला मैसेज का सिलसिला
अनुष्का बोलीं – “मैंने 2 साल तक सुबह-शाम मैसेज किया। मुझे लगता था एक दिन बात जरूर होगी।”
और वही हुआ।
दोस्त बना कपिड
शुरुआत में दोनों के एक दोस्त ने रिश्ते की बात आगे बढ़ाई। फिर जनवरी 2023 में दोनों की मुलाकात हुई। वहीं से रिश्ता और मजबूत हुआ।
बुरे वक्त की साथी
मनीष पर जब NSA जैसी सख्त कार्रवाई हुई और उन्हें जेल जाना पड़ा, तो अनुष्का ने साथ नहीं छोड़ा। वो लगातार उनके लिए प्रार्थना करती रहीं।
इस दौरान अनुष्का की मां भी उनके साथ खड़ी रहीं। बाद में मनीष ने अपनी मां को अनुष्का के बारे में बताया। दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता आगे बढ़ा।
केदारनाथ से मांगी मन्नत
अनुष्का ने बताया कि वो मनीष के लिए पिछले 3 सालों से केदारनाथ महादेव से मन्नत मांगते हुए 9 दिनों का नवरात्रि व्रत रख रही हैं।
“मुझे ऐसा जीवनसाथी चाहिए था जो माता-पिता की तरह मेरी परवाह करे।”
मनीष का संदेश
मनीष ने कहा – “बुरे वक्त में ही असली समझदारी दिखती है। अनुष्का ने हर मुश्किल में साथ दिया।”
उन्होंने लोगों से अपील की – “रिश्ता सार्वजनिक हुआ है तो शुभकामनाएं मिल रही हैं, लेकिन किसी के निजी रिश्ते पर नकारात्मक बातें न फैलाएं।”