नई दिल्ली। अगले साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। UP, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा – इन सभी राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा जनवरी के शुरुआती सप्ताह में हो सकती है।
पहले DEC टीम, फिर CEC का दौरा
तीनों चुनाव आयुक्तों के 5ों राज्यों के दौरे की तारीख DEC स्तर की टीम के दौरे पूरे होने के बाद तय की जाएगी।
DEC टीम नवंबर में सभी 5 राज्यों का दौरा पूरा कर लेगी।
अभी तक का अपडेट –
पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर में दौरा पूरा हो चुका है। UP में एक दौरा हो चुका है, दो और प्रस्तावित हैं। गोवा में दौरा अभी बाकी है।
इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्त नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर में राज्यों का दौरा शुरू करेंगे।
दौरे में क्या-क्या चेक हो रहा है?
DEC टीम DEO और SP के साथ बैठक कर मतदान केंद्रों की व्यवस्था, सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करती है।
जब CEC और दोनों आयुक्त जाएंगे, तो मुख्य सचिव, DGP, DEO, SP के साथ बैठक होगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी मिलकर उनकी शिकायतें और मुद्दे सुने जाएंगे।
किस राज्य में कितने चरण?
अभी तक फेज को लेकर आयोग में कोई आधिकारिक चर्चा नहीं हुई है।
लेकिन सूत्रों के मुताबिक – पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक चरण में मतदान होने की संभावना है।
UP में भौगोलिक विस्तार और बड़ी व्यवस्था को देखते हुए कई चरणों में मतदान कराया जा सकता है।
मतलब जनवरी में तारीखों का ऐलान, फिर देश में फिर से चुनावी माहौल गर्म होने वाला है।