बिहार में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा है तो मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी की।
और अब इस शादी में एक नया ट्विस्ट आ गया है – समधी ही अनंत सिंह के फैन हो गए हैं।
समधी बोले – ऐसा आदमी नहीं देखा
CRPF कमांडेंट रणविजय सिंह ने कहा –
“मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का हाजिरजवाब आदमी नहीं देखा। अनंत सिंह की तरह दो टूक और जल्दी जवाब देने वाला आदमी नहीं देखा।”
“उनकी साफगोई, सादगी और शालीनता मुझे बेहद पसंद है।”
यूट्यूबर्स से बातचीत में रणविजय ने कहा – “अनंत सिंह का ‘बढ़िया’ बोलने का अंदाज बहुत अच्छा लगता है।”
भगवान ने तय किया रिश्ता
रणविजय बोले – “ये रिश्ता भगवान की ओर से तय हुआ है। मेरे पास लड़के के लिए रिश्ता आया और मैंने तुरंत हां कर दी। सब कुछ भगवान की अनुमति से हो रहा है।”
“अनंत सिंह के साथ जुड़ने से हमारा परिवार खुद को सम्मानित महसूस कर रहा है।”
बिहटा में तैयारी पूरी
बिहटा में दूल्हा ऋषिकेश के घर पर तैयारी जोरों पर है।
रंग-रोगन कंपलीट है, मिट्टी भराई कंपलीट है। बस बारात निकलने का इंतजार है।
शादी की पूरी डिटेल
दुल्हन – शिवांगी सिंह (अनंत सिंह की छोटी बेटी)
दूल्हा – ऋषिकेश कुमार
शादी – 25 नवंबर 2026
तिलक – 20 नवंबर, अनंत सिंह खुद जाएंगे लड़के वालों के यहां
बारात – बिहटा से लदमा (अनंत सिंह का गांव)
मेहमान – लाखों के आने की संभावना
सेलिब्रिटी – पवन सिंह, अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव, सोनू सूद के आने की संभावना
पंडाल – कई बीघे में भोजन की व्यवस्था
घुड़दौड़ – विजेता को Thar मिलेगी
जनेऊ – 25 नवंबर को दोपहर में बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार
बहू-बेटे की तारीफ
रणविजय ने बहू की तारीफ की – “बहू पढ़ी-लिखी है, दिल्ली से MBA किया है।”
“बेटा ऋषिकेश अमेरिका से बिहटा आ चुका है, MNC में काम करता है। बेटी डॉक्टरी कर रही है।”
“बेटा-बहू शादी के बाद कहां रहेंगे, वो वही तय करेंगे।”
“बहू के लिए बिहटा में नया घर बनवाया है।”
“ऋषिकेश को Defender मिलेगी, ये मुझे मीडिया से पता चला। मैं दहेज विरोधी हूं।”

