पटना। प्रशांत किशोर ने JDU के भविष्य को लेकर जो तीखी भविष्यवाणी की, उस पर अब बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने पलटवार कर दिया है।
पीके का दावा क्या था?
जन सुराज नेता प्रशांत किशोर ने कहा था – नीतीश कुमार के सक्रिय राजनीति से हटने के बाद JDU टूट जाएगी। उसके नेता BJP, जन सुराज और दूसरे दलों में चले जाएंगे।
रामकृपाल का पलटवार
मंत्री रामकृपाल यादव ने दावों को सिरे से खारिज किया।
“पीके इस समय पूरी तरह थके और परेशान हैं। इसी हताशा में बेबुनियाद बयानबाजी कर रहे हैं।”
“JDU न कभी टूटी है और न ही कभी टूटेगी। कोई विधायक या नेता टूटकर कहीं जाने वाला नहीं है। NDA का कुनबा पूरी तरह एकजुट है। पीके का दावा सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए ख्याली पुलाव है।”
संगठित अपराध और करप्शन को करेंगे नेस्तनाबूद
मंत्री ने कहा – बिहार में करप्शन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
सरकार ने संगठित अपराध और भ्रष्टाचार की जड़ों को पूरी तरह बर्बाद करने का मन बना लिया है। जांच एजेंसियों को और अधिकार, संसाधन और मजबूती दी जा रही है ताकि अपराधियों में खौफ पैदा हो।
भर्ती घोटाले पर क्या बोले?
विधान परिषद भर्ती घोटाले पर पूछे गए सवाल पर रामकृपाल ने कहा – “मामला बेहद संवेदनशील है, सभापति खुद देख रहे हैं। संवैधानिक और उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत सभापति के स्तर से ही निर्णय लिया जाएगा।”
PM दौरे से उम्मीदें
PM के बिहार दौरे और उद्योगपतियों के साथ लाखों करोड़ के MoUs पर मंत्री ने कहा – “डबल इंजन सहयोग से बिहार में जल्द उद्योगों का जाल बिछेगा। इससे विकास होगा, युवाओं को स्थानीय रोजगार मिलेगा और पलायन का दंश खत्म होगा।”