मोकामा में होने जा रही बिहार की सबसे बड़ी शादी! अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के लिए नदवां में सज रहा 10 बीघा का महल – दामाद को Defender, बेटे को BMW, 4 लाख लोगों का भोज और 30 फुट के स्टेज पर होगा जयमाल

नदवां (मोकामा)। 25 नवंबर को होने वाली एक शादी ने पूरे बिहार में हलचल मचा दी है।

ये शादी है मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की।

इसे यादगार बनाने के लिए पैतृक गांव नदवां में भव्य तैयारियां चल रही हैं। अनंत सिंह खुद हर तैयारी पर नजर रख रहे हैं।

कैसी हो रही है तैयारी?

पंडाल ही 10 बीघा जमीन पर बन रहा है।

इतना बड़ा पंडाल कि 4 लाख मेहमानों को एक साथ भोजन कराया जाएगा। खाने में 150 से ज्यादा आइटम होंगे।

जयमाल के लिए जयपुर के पत्रकार चौराहे की तर्ज पर 30 फुट ऊंचा भव्य स्टेज बन रहा है।

चीन और बेंगलुरु से महंगे फूल मंगाए जा रहे हैं, ताकि दूर बैठे मेहमान को भी जयमाल की रस्म साफ दिखे।

गिफ्ट में क्या-क्या?

दामाद ऋषिकेश को – 2.5 करोड़ की Defender
बेटे को उपनयन संस्कार के बाद – BMW कार

दामाद ऋषिकेश अमेरिका में रहते हैं और वहीं काम करते हैं।

घुड़दौड़ में Thar इनाम

शादी वाले दिन घुड़दौड़ का आयोजन होगा। जो जीतेगा, उसे इनाम में Thar गाड़ी मिलेगी।

कौन-कौन आएगा?

शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री से लेकर सभी बड़े नेताओं को भेजा जा रहा है।

सभी भोजपुरी स्टार और बॉलीवुड स्टार भी बुलाए गए हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों और राजनीतिक दिग्गजों के पहुंचने की संभावना है।

अनंत सिंह के पास 100 करोड़ से ज्यादा की घोषित संपत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *