लालू का मास्टरस्ट्रोक! निशांत Vs तेजस्वी की जंग में परिवार को बनाया हथियार – बर्थडे पर तेज-तेजस्वी एक साथ, एयरपोर्ट पर रोहिणी को गले लगाकर राबड़ी हुईं भावुक – क्या तेज प्रताप की होगी RJD में वापसी?

बिहार में अब लड़ाई सिर्फ NDA Vs महागठबंधन की नहीं रही, लड़ाई अब निशांत कुमार Vs तेजस्वी यादव की भी हो गई है।

और इसी लड़ाई में लालू प्रसाद यादव ने अपना सबसे पुराना हथियार निकाल लिया है – परिवार।

बर्थडे पर दिया यूनिटी का संदेश

तेजस्वी यादव के 37वें जन्मदिवस पर दीपावली की रात जो तस्वीर आई, उसने सबको चौंका दिया।

केक काटते वक्त साथ थे – लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, पत्नी राजश्री, बड़ी बहन मीसा भारती और बड़े भाई तेज प्रताप यादव।

दोनों भाइयों का एक साथ एक प्लेटफॉर्म पर आना ही सबसे बड़ा संदेश था – जल्द ही दोनों भाई RJD के प्लेटफॉर्म पर एक बड़ी ताकत बनेंगे।

एयरपोर्ट पर इमोशनल सीन

कुछ दिन पहले ही रोहिणी आचार्य 11 महीने बाद सिंगापुर से पटना लौटीं।

लालू ने इस निजी मौके को भी पब्लिक संदेश में बदल दिया।

पटना एयरपोर्ट पर लालू, राबड़ी और मीसा खुद रोहिणी को लेने पहुंचे। राबड़ी ने बेटी को देखते ही गले लगा लिया, भावुक हो गईं। रोहिणी ने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

मीसा और रोहिणी का गर्मजोशी से मिलना भी इसी प्रोजेक्शन का हिस्सा माना जा रहा है।

हालांकि रोहिणी ने कहा है कि दौरा पूरी तरह निजी है, इसे राजनीतिक नजरिए से न देखा जाए।

क्यों डरे हैं लालू?

क्योंकि निशांत कुमार अब सिर्फ नीतीश के बेटे नहीं रहे।

वे यात्रा कर रहे हैं, औचक निरीक्षण कर रहे हैं, चुनाव में खुद को झोंक रहे हैं। UP चुनाव के लिए भी तैयार हैं।

पटना स्नातक चुनाव में मिली सफलता के बाद अगर UP में भी सफल हुए, तो जनता उन्हें नीतीश का विकल्प मान लेगी।

तब तेजस्वी को अपना कद बढ़ाना ही होगा।

और तेजस्वी ने शुरुआत घर से की है।

घर संभला तो बाहर संभलेगा

2025 विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप ने अलग पार्टी बनाई। इसका सीधा नुकसान RJD को हुआ।

सत्ताधारी दल ने नैरेटिव बना दिया – “जो अपना घर नहीं संभाल पाया, वो राज्य क्या संभालेगा?”

2024 लोकसभा और 2025 विधानसभा में इस नैरेटिव से RJD को भारी नुकसान हुआ, पार्टी 25 सीटों पर सिमट गई।

क्या होगा आगे?

वरिष्ठ पत्रकार कहते हैं – तेज प्रताप और रोहिणी प्रसंग से तेजस्वी का चेहरा डैमेज हुआ था। भाई-बहन की नाराजगी और बयानों से नेतृत्व पर ही सवाल उठ गए।

अब भाई-भाई और भाई-बहन के प्यार को सोशल साइट पर जमकर फैलाया जा रहा है।

संभव है कि तेज प्रताप की वापसी हो, या महागठबंधन में तेज प्रताप के दल को शामिल कर एक बड़ा संदेश दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *