पटना। छठ से पहले बिहारवासियों को एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है।
आज 10 नवंबर को CM सम्राट चौधरी पटना वाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे।
इस वाटर मेट्रो का लुत्फ आम लोग और पर्यटक भी उठा सकते हैं।
कहां से कहां तक चलेगी?
रूट – दीघा से कंगन घाट तक
दूरी – कुल 12 किलोमीटर
स्टॉप – बीच में किसी अन्य घाट पर नहीं रुकेगी
चार्जिंग स्टेशन – पटना कॉलेज के पास गांधी घाट पर, जरूरत पड़ने पर बोट को चार्ज किया जा सकेगा
भविष्य में इस रूट का विस्तार भी हो सकता है
किराया और टाइमिंग
किराया – सिर्फ 50 रुपये प्रति यात्री
5 साल से कम के बच्चे – फ्री
टाइमिंग – अभी घोषणा बाकी है, माना जा रहा है शाम के वक्त ही यात्री सफर कर पाएंगे
कितनी बड़ी है बोट?
पटना वाटर लग्जरी बोट में एक बार में 1000 यात्री सफर कर सकेंगे।
इसमें AC, टॉयलेट, व्हीलचेयर, CCTV, ऑटोमेटिक लोकेशन सिस्टम की सुविधा होगी। लोकेशन की निगरानी रिमोट सिस्टम से होगी। इमरजेंसी के लिए 3 से 4 रेस्क्यू बोट भी तैयार रहेंगी।
पटना बना देश का दूसरा शहर
इससे पहले सिर्फ केरल के कोच्चि में ही वाटर मेट्रो चल रही थी। साल 2023 में PM मोदी ने कोच्चि को यह सौगात दी थी।
कोच्चि में रोजाना औसतन 8000 यात्री सफर करते हैं।
अब पटना दूसरा शहर बन गया है। आने वाले समय में गुवाहाटी, श्रीनगर, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज में भी वाटर मेट्रो शुरू करने की योजना है।

