कभी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार, अब Gen Z के मीम किंग – रवि किशन का ये नया अवतार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
उनके डायलॉग, उनका अंदाज और उनकी बेबाक बातें अब यंग ऑडियंस के बीच खूब चल रही हैं। रवि को खुद भी अंदाजा नहीं था कि इस उम्र में नई पीढ़ी के बीच वो इतने पॉपुलर हो जाएंगे।
इस वायरल फेम की शुरुआत राज शमानी के पॉडकास्ट से जुड़ी है। वहां उनसे पूछा गया – पहचान और पैसे में से क्या चुनेंगे? रवि ने तुरंत कहा, ‘पहचान… पैसा अपने आप पीछे आएगा भाई!’ ये लाइन देखते ही देखते वायरल हो गई।
इसके बाद तो जैसे मीम्स की बाढ़ आ गई। उनका ‘जल्दी द लेट’ वाला अंदाज, ईंधन बचाने पर गलती से बोला गया ‘होम फ्रॉम वर्क’ वाला वीडियो और एक कार्यक्रम में उनके डांस स्टेप्स – सब कुछ इंटरनेट पर छा गया।
वर्कफ्रंट पर रवि जल्द ही सनी देओल और प्रज्ञा जायसवाल के साथ फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में नजर आएंगे। ये मलयालम फिल्म ‘जोसेफ’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म 20 नवंबर 2026 को रिलीज होनी थी, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट की प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से टाल दी गई है। नई डेट अभी घोषित नहीं हुई है।

