बिहार में मौसम बदलने वाला है।
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर बिहार पर भी पड़ेगा।
अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?
18 से 20 नवंबर – पूरे बिहार में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा
अगले 72 घंटे – सुबह के समय अधिकांश क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा
21-22 नवंबर – हल्की बारिश की संभावना, तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ेगी
21 नवंबर को किन जिलों में बारिश?
दक्षिण-मध्य बिहार – 8 जिले
पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय
दक्षिण-पूर्व बिहार – 5 जिले
जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर
22 नवंबर को कहां बारिश?
दक्षिण-पूर्व बिहार के इन्हीं 5 जिलों – जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर में एक-दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है।
जरूरी बात –
मौसम विभाग ने साफ किया है कि बारिश पूरे जिले में नहीं होगी, बल्कि कुछ ही क्षेत्रों तक सीमित रहेगी।
अगले 7 दिनों में भारी बारिश या आंधी-तूफान की कोई चेतावनी नहीं है। आम जनजीवन सामान्य रहेगा।

