बिहार की हवा धीरे-धीरे जहरीली होती जा रही है।
मौसम में बदलाव, सुबह की धुंध और ठंड की आहट के बीच प्रदूषक कण हवा में जम रहे हैं।
बुधवार को कहां कितना AQI?
सबसे प्रदूषित –
पटना सिटी – 297 (खराब श्रेणी के बेहद करीब)
राजवंशी नगर, पटना – 250
सिवान – 240
हाजीपुर – 235
दानापुर – 233
पटना औसत – 209
मुरादपुर – 151
सबसे स्वच्छ –
किशनगंज – 41 (प्रदेश में सबसे स्वच्छ)
सासाराम – 51
समस्तीपुर – 62
मुंगेर – 67
तारामंडल, पटना – 119
मध्यम श्रेणी वाले शहर –
आरा, औरंगाबाद, भागलपुर, बक्सर, छपरा, दरभंगा, गया, गोपालगंज, कटिहार, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर और सहरसा।
प्रदूषण क्यों बढ़ रहा है?
प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अनुसार –
सर्दियों में कोहरा और तापमान में बदलाव वायु गुणवत्ता को बिगाड़ते हैं। ठंडी हवा और वातावरण की स्थिरता के कारण धूल, धुआं और प्रदूषक कण बिखर नहीं पाते। ये लंबे समय तक हवा में रहते हैं और AQI बढ़ जाता है।
क्या करें सावधानी?
सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतें
बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा / सांस के मरीजों को प्रदूषित इलाकों में देर तक न रहने दें
ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण और गंभीर हो सकता है

