Bihar में निवेशकों के लिए CM सम्राट का मास्टरस्ट्रोक, 30 दिन में नहीं मिला अप्रूवल तो 31वें दिन अपने आप मंजूरी, 2.25 लाख करोड़ के प्रस्ताव, जानिए गंगा एक्सप्रेसवे का प्लान

पटना के होटल मौर्य में बड़ा निवेश समारोह हुआ। CM सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि थे।

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने अध्यक्षता की। डिप्टी CM विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।

कितना निवेश?

कुल प्रस्ताव – 2.25 लाख करोड़ रुपये
पावर सेक्टर – 1.72 लाख करोड़ रुपये
बिजली समझौता – 11 हजार मेगावाट
MOU का आदान-प्रदान हुआ

CM का सबसे बड़ा ऐलान – 30 दिन वाला फॉर्मूला

किसी भी निवेशक के आवेदन पर 30 दिन में मंजूरी अनिवार्य
30 दिन में अप्रूवल नहीं मिला तो 31वें दिन स्वतः मंजूरी मानी जाएगी
उद्यमी अपना काम शुरू कर सकेंगे
लालफीताशाही पूरी तरह खत्म

नदी बेसिन में घर पर राहत

गंगा, गंडक और सोन नदी बेसिन में 20×20 मीटर तक का व्यक्तिगत घर बनाने वालों से कोई पूछताछ-जांच नहीं होगी।

बिजली और सब्सिडी

1 करोड़ 92 लाख लोगों को मुफ्त बिजली
23 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही सरकार

इंफ्रास्ट्रक्चर का विजन

गंगा नदी पर गंगा एक्सप्रेसवे
दीघा से कोइलवर और मुंगेर से भागलपुर तक सवा सौ KM मरीन ड्राइव
4 नए एक्सप्रेसवे
रैपिड रेल
दिल्ली-गुवाहाटी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर

पानी और जवानी

बिहार में 62% युवा आबादी
14 करोड़ लोगों का बड़ा बाजार
देश की पहली गाद नीति (Silt Policy) बनाई
4 लाख मीट्रिक टन गाद निकालने के लिए NHAI से समझौता
जल परिवहन उद्योगों के लिए सबसे सस्ता रास्ता

1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर 18 हजार करोड़ खर्च
देश के 80% मखाने का उत्पादन बिहार में
13 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकीं
अगले 5 साल में लक्ष्य –
1 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी व रोजगार
1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाना
1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *