Cyclone Akwan का Bihar में असर, 21 नवंबर को 3 जिलों में भारी बारिश, 13 जिलों में तेज हवा-वज्रपात का अलर्ट, जानिए आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

बिहार में मौसम बदलने वाला है। तूफान ‘अकवान’ का असर दिखेगा।

अकवान कहां पहुंचा?

26 KM/घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम बढ़ा
सुबह 7:30 से 8:30 के बीच गोपालपुर के पास तट पार किया
अब ओडिशा के ऊपर से उत्तर-उत्तर-पूर्व बढ़ेगा
अगले 3 घंटे में डीप डिप्रेशन, फिर 6 घंटे में डिप्रेशन बनेगा
बिहार में सीधी एंट्री नहीं, पर बारिश-गरज-हवा का असर होगा

21 नवंबर को कहां अलर्ट है?

भारी बारिश – बांका, भागलपुर, जमुई

तेज हवा + वज्रपात (30-40 KM/घंटे) –

दक्षिण-मध्य बिहार – पटना, गया, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय
दक्षिण-पूर्व बिहार – भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया

20 नवंबर को कैसा रहा मौसम?

गया में हल्की बारिश – गया एयरो 1 MM, मानपुर 0.3 MM
बाकी राज्य शुष्क
सबसे ज्यादा तापमान – भभुआ 32.4°C
सबसे कम तापमान – सहरसा अगवानपुर 13.7°C
पटना में 41 KM/घंटे की हवा, गया में दृश्यता 800 मीटर

अगले 48 घंटे –

सुबह हल्का-मध्यम कोहरा, दृश्यता प्रभावित होगी
24 घंटे तापमान में कोई खास बदलाव नहीं
फिर अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट
न्यूनतम तापमान पहले 2-3 डिग्री बढ़ेगा, फिर 3 दिन में उतनी ही गिरावट

आगे का पूर्वानुमान –

22 नवंबर – उत्तर-पूर्व, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य व दक्षिण-पूर्व में बारिश संभव
23 नवंबर – कुछ इलाकों में हल्की बारिश
24-26 नवंबर – अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *