विधानसभा-परिषद में अब नहीं चलेगी मनमानी बहाली, CM सम्राट का बड़ा निर्देश – हर भर्ती BPSC या BSSC से होगी, जानिए क्या बदलेगा

बिहार में सरकारी बहाली को लेकर CM सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है।

क्या है नया निर्देश?

अब विधानसभा और विधान परिषद की सभी बहालियां BPSC या BSSC से होंगी
पद की प्रकृति और योग्यता के हिसाब से आयोग तय होगा
सीधे बहाली नहीं होगी, आयोग से चयन प्रक्रिया पूरी होगी

किससे किया आग्रह?

CM ने विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति से इस व्यवस्था को लागू करने का आग्रह किया है।

फैसला क्यों लिया गया?

हाल के दिनों में विधानसभा और विधान परिषद बहाली में गड़बड़ी के मामले सामने आए थे।

विधान परिषद की 50 भर्तियों में पहले ज्वाइनिंग लेटर, फिर रिजल्ट कैंसिल का मामला भी सामने आया था। इसी के बाद पारदर्शिता के लिए यह कदम उठाया गया।

इससे क्या फायदा होगा?

नियुक्ति में पारदर्शिता बढ़ेगी
निष्पक्ष चयन होगा
आयोगों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी
गड़बड़ी की गुंजाइश कम होगी

अभी क्या बाकी है?

औपचारिक आदेश और विस्तृत दिशा-निर्देश का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *