एडमिशन का टाइम आ गया और स्कोरकार्ड ही नहीं मिल रहा? घबराने की जरूरत नहीं है।
NTA ने बताया है कि अगर JEE Main, NEET या UGC NET का स्कोरकार्ड खो जाए या खराब हो जाए तो क्या करना है।
सबसे बड़ी बात यह है कि अब आपको डुप्लिकेट स्कोरकार्ड की हार्ड कॉपी नहीं मिलेगी। NTA अब सिर्फ डिजिटल कॉपी देगा, वो भी आपके ईमेल पर।
पहले क्या था नियम, अब क्या बदला?
पहले आप 200 रुपये में स्पीड पोस्ट से और 500 रुपये में इंटरनेशनल कूरियर से हार्ड कॉपी मंगवा सकते थे।
अब NTA ने कहा है कि डुप्लिकेट स्कोरकार्ड इलेक्ट्रॉनिक रूप से तैयार होते हैं, इसलिए सिर्फ ईमेल पर ही भेजे जाएंगे। कोई कागज वाली कॉपी नहीं आएगी।
सबसे पहले करें ये काम
आवेदन करने से पहले DigiLocker पर चेक करें। कई बार आपका स्कोरकार्ड वहां पहले से ही मौजूद होता है। वहां से डाउनलोड हो गया तो आपको डुप्लिकेट के लिए आवेदन करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
अगर DigiLocker पर नहीं मिला, तभी आगे का प्रोसेस करें।
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
स्टेप 1 – एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
स्टेप 2 – एफिडेविट, इंडिमनिटी बॉन्ड, पुलिस शिकायत, फोटो ID, एडमिट कार्ड, फोटो और फीस की स्लिप तैयार करें।
स्टेप 3 – सभी डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करके एक ही PDF बनाएं।
स्टेप 4 – उस PDF को result@nta.gov.in पर ईमेल कर दें।
स्टेप 5 – वेरिफिकेशन के बाद डुप्लिकेट स्कोरकार्ड आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर आ जाएगा।
फीस कितनी है?
फीस परीक्षा के साल पर निर्भर करती है। यह 1500 रुपये से 2500 रुपये के बीच हो सकती है। फीस भरने से पहले NTA की वेबसाइट पर सही फीस जरूर चेक कर लें।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट
एप्लीकेशन फॉर्म
स्टाम्प पेपर पर एफिडेविट
पुलिस शिकायत की कॉपी
2 अटेस्टेड पासपोर्ट फोटो
एडमिट कार्ड / रजिस्ट्रेशन स्लिप
-फीस की रसीद
आधार / पैन / पासपोर्ट / वोटर ID / DL की कॉपीइं
डिमनिटी बॉन्ड
एक बात का ध्यान रखें – ईमेल में सभी डॉक्यूमेंट्स एक ही PDF अटैचमेंट में होने चाहिए। अलग-अलग फाइलें भेजने पर आवेदन अटक सकता है।

