गंगा पर बन रहे कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम अब ‘नीतीश सेतु’ होगा।
सरकार ने ये घोषणा की है। 21 नवंबर को PM नरेंद्र मोदी इस पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
निशांत कुमार खुश, जताया आभार
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने इस फैसले का स्वागत किया है।
उन्होंने X पर लिखा –
आगामी 21 नवंबर को PM मोदी जी द्वारा लोकार्पित होने जा रहे कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नामकरण आधुनिक बिहार के शिल्पकार, हमारे नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार के नाम पर ‘नीतीश सेतु’ रखने का सराहनीय निर्णय लिया गया है। इसके लिए मैं CM सम्राट चौधरी जी एवं PM जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
क्यों खास है ये नामकरण?
निशांत के मुताबिक –
ये पुल नीतीश कुमार के विजन, मार्गदर्शन और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक है
उनके नाम पर नामकरण, प्रदेश की सेवा में उनके 20 वर्षों के अतुलनीय योगदान के प्रति सम्मान है
ये पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच विकास का सेतु साबित होगा
2005 से पहले 4, अब डेढ़ दर्जन पुल
मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने सुदूरवर्ती गांवों तक सड़कों और पुल-पुलियों का जाल बिछाया। दुर्गम इलाकों को सुगम बनाया। नदियों पर विशाल सेतु बनाकर प्रदेश को जोड़ा।
2005 से पहले गंगा पर मात्र 4 पुल थे। आज इनकी संख्या बढ़कर लगभग डेढ़ दर्जन हो गई है। कुछ चालू हो चुके हैं, कुछ निर्माणाधीन हैं।
निशांत बोले – आने वाले समय में भी बिहार के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, दूरदर्शी सोच और जनसेवा का संकल्प बिहार की प्रगति को नई दिशा देता रहेगा।

