चिप से शिप तक, AI से क्वांटम तक – PM मोदी का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा – आज भारत चिप से लेकर शिप तक, एआई, डेटा सेंटर से लेकर क्वांटम कंप्यूटिंग तक नई तकनीक में नेतृत्व का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहा है।

सुधा यादव को दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने कहा, राज्यपाल सुधा यादव के साथ मंच पर पहला कार्यक्रम शेयर करने का अवसर मिला है।

देश सेवा क्या होती है, देश के लिए समर्पण क्या होता है? ये सुधा यादव और उनके परिवार के जीवन से जान सकते हैं।

कारगिल की लड़ाई में उनके पति ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उसके बाद भी उन्होंने मां भारती की सेवा का प्रण निभाया। पति की याद में आज तक सेवाभाव से काम कर रही हैं।

संसद में रहकर उन्होंने अनेक विषयों में मार्गदर्शन दिया। आज कर्नाटक के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए योगदान दे रही हैं।

15 हजार करोड़ की परियोजनाएं

पीएम ने कहा, आज का दिन कर्नाटक की विकास यात्रा को नई गति देने वाला है।

आज यहां कनेक्टिविटी और एनर्जी सिक्योरिटी से जुड़ी 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं।

मेट्रो और रेल से लेकर एनर्जी सिक्योरिटी तक, ये सभी परियोजनाएं कर्नाटक के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ताकत देंगी।

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर

पीएम ने कहा, बेहतर कनेक्टिविटी तरक्की, रोजगार और उद्योग की नई संभावनाएं बढ़ाती है।

जब विकास के अवसर समाज के हर वर्ग तक पहुंचते हैं, तो गरीबी के खिलाफ लड़ाई भी मजबूत होती है।

इसी का परिणाम है कि बीते वर्षों में देश के करीब 50 करोड़ नागरिक भीषण गरीबी से बाहर आए हैं।

एनर्जी में भी लीडरशिप का लक्ष्य

पीएम ने कहा, भारत सोलर पावर से लेकर दूसरे उभरते एनर्जी सॉल्यूशन तक, नई टेक्नोलॉजी में लीडरशिप हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है।

भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी अब 300 मेगावाट को पार कर गई है।

केंद्र की योजनाओं से नागरिक अब सिर्फ बिजली के उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि उत्पादक भी बन रहे हैं।

हमारा प्रयास है कि मध्यम वर्ग की बचत बढ़े, क्रय क्षमता मजबूत हो और वो देश की आर्थिक प्रगति में भागीदार बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *