गौमाता को राष्ट्रमाता बनाओ, गौहत्या पर लगे बैन – तेज प्रताप

लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने सरकार के सामने बड़ी डिमांड रख दी है।

साध्वी निष्ठा गोपाल सरस्वती से मुलाकात के बाद तेज प्रताप ने एक्स पर तस्वीर साझा कर ये मांग रखी।

तेज प्रताप की 3 बड़ी मांगें

1. पूरे भारत में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगे
2. गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए
3. गौवंश की रक्षा और संरक्षण के लिए केंद्रीय कानून बने

तेज प्रताप ने कहा – गौमाता के सम्मान और संरक्षण को राष्ट्रीय संकल्प बनाया जाए।

17 दिसंबर को पटना में बड़ा कार्यक्रम

तेज प्रताप ने बताया कि 17 दिसंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में गौ सम्मान अभियान के तहत कार्यक्रम होगा।

उन्होंने जनशक्ति जनता दल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से इसमें शामिल होने की अपील की। कहा – मैं स्वयं भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होऊंगा।

क्यों खास है गौमाता?

तेज प्रताप के मुताबिक भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गाय को माता का स्थान दिया गया है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गौमाता में तैंतीस कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है।

इसलिए गोवंश की रक्षा, सेवा और सम्मान हमारी सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

सियासी चर्चा

तेज प्रताप के इस कदम को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि अब लालू यादव के बेटे भी संघ की राह पर चलने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *