शादी डिप्लोमेसी से पटा NDA का झगड़ा

बिहार में NDA के भीतर विस्फोटक स्थिति थी।

सवाल था – क्या इसे सुलझा लिया गया है? या छठ के बाद भीतरी बौखलाहट धमाकेदार एंट्री के साथ प्रकट होगी?

लेकिन इसी बीच दो शादियों ने पावर संतुलन का पूरा गेम बदल दिया।

1. धर्मेंद्र प्रधान की बेटी की शादी

धर्मेंद्र प्रधान का बिहार से गहरा रिश्ता है। NDA में जब कभी भटकाव आया, वे प्रॉब्लम शूटर बनते रहे।

इस बार वे बेटी की शादी का कार्ड लेकर आए थे।

नीतीश कुमार और संजय झा से मिलकर निमंत्रण दिया, और इसी बहाने MLC चुनाव के बाद JDU-BJP के रिश्तों में आई खटास को मधुर करने की कोशिश की।

चर्चा है कि कोशिश सफल हुई। जदयू की गलतफहमियां दूर हुईं, और ये अटकलें थम गईं कि नाराज जदयू फिर BJP से रिश्ता तोड़ने जा रहा है।

यहां से CM सम्राट चौधरी को धर्मेंद्र प्रधान और भी ताकत दे गए।

2. अनंत सिंह की बेटी की शादी

अनंत सिंह ने जाने-अनजाने शादी डिप्लोमेसी का भरपूर इस्तेमाल किया।

शादी के कार्ड के बहाने उन्होंने उन तमाम राजनीतिक संभावनाओं का प्रदर्शन कर दिया, जो भविष्य में उनकी ताकत बनेंगी।

लालू यादव के दरवाजे दस्तक दी, तमाम दलों को आमंत्रित कर अपना विशाल राजनीतिक कद दिखा दिया।

माहौल ऐसा बना कि कहा जाने लगा – गलतियां केवल अनंत सिंह की ही नहीं। तालियां दोनों हाथ से बजती हैं।

क्या कहते हैं वरिष्ठ पत्रकार?

वरिष्ठ पत्रकार का मानना है – धर्मेंद्र प्रधान सिर्फ कार्ड बांटने आए होंगे, ये सहज विश्वसनीय नहीं लगता।

BJP-JDU के बीच आग लगी हुई थी। BJP ने दो निर्दलीय MLC को जल्दबाजी में शामिल कराया, जिससे अविश्वास और गहरा हुआ।

ऐसे में प्रधान का आना – एक पंथ दो काज हो सकता है।

और अनंत सिंह की शादी – ये उनकी सामाजिक और राजनीतिक पूंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *