बिहार के 13 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
अब लोन के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वित्त विभाग मोबाइल एप और वेबसाइट ला रहा है।
कहीं से भी, कभी भी अप्लाई करो, मंजूर होते ही पैसा सीधे खाते में।
कितना लोन मिलेगा?
कटौती के बाद हाथ में आने वाली सैलरी का 30 गुना तक।
यही नियम पेंशनभोगियों पर भी लागू होगा।
जैसे – 50 हजार सैलरी है तो अधिकतम 15 लाख तक लोन मिलेगा।
लोन कैसे मिलेगा? 5 स्टेप
1. पहचान सत्यापन – ऑफिसियल आइडेंटिटी नंबर डालकर एप/पोर्टल पर एंट्री।
2. पात्रता की परख – HRMS और CFMS से पद, वेतन और लोन सीमा का ऑटो मिलान।
3. राशि और समय चुनें – जरूरत के हिसाब से राशि और 2 से 60 महीने (5 साल) तक की अवधि चुनें।
4. नियम-शर्तें देखें – ब्याज दर, किस्त, शुल्क सब एप पर ही दिखेगा।
5. पैसा खाते में – सहमति देते ही स्वीकृत राशि तुरंत पंजीकृत खाते में।
किस्त कैसे कटेगी?
अलग से कुछ नहीं करना। वेतन या पेंशन बनते ही तय किस्त अपने आप खाते से कट जाएगी।
बड़ा फायदा – 60 दिन यानी 2 महीने के अंदर पूरा लोन चुका दिया तो कोई ब्याज नहीं, कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं।
पेंशनभोगी क्या बोले?
पटना के रिटायर्ड इंजीनियर बोले – सरकार ये योजना शुरू कर रही है तो बड़ी खुशी की बात है। पेंशनभोगियों को जरूरत पर कई बार बैंक से लोन नहीं मिल पाता है।

