मोकामा विधायक अनंत सिंह भले पढ़े-लिखे न हों, लेकिन जवाब उनका हमेशा नपा-तुला होता है।
न एक शब्द कम, न एक शब्द ज्यादा। न लीक से भटकेंगे, न चुप्पी साधेंगे।
और इस बार उनका बयान फिल्मी दुनिया को भी चौंका गया।
37 साल से फिल्म नहीं देखी
इंटरव्यू में अनंत सिंह ने खुलासा किया – उन्हें फिल्म देखे हुए करीब 37 साल हो गए हैं।
हैरानी की बात ये है कि पटना में उनका खुद का मॉल है, जिसमें सिनेमा हॉल भी है, लेकिन वे कभी वहां फिल्म देखने नहीं गए।
37 सालों से कभी सिनेमाघर नहीं गए। फिल्मों में समय बिताना उन्हें पसंद ही नहीं है।
करीब 13 साल पहले उनकी जिंदगी पर भोजपुरी फिल्म बनाने का प्रस्ताव आया था, उसे भी ठुकरा दिया था। कहा था – इसमें समय बर्बाद होता है।
आखिरी फिल्म कौन सी थी?
अब सब यही पूछ रहे हैं – 37 साल पहले आखिरी फिल्म कौन सी देखी थी?
1989 का जमाना था। अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ की ‘परिंदा’, सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’, मिथुन की ‘गुरु’, ‘प्रेम प्रतिज्ञा’, ‘दाता’, सनी देओल की ‘त्रिदेव’ – सब ब्लॉकबस्टर थीं।
लेकिन अनंत सिंह ने ये खुलासा नहीं किया कि आखिरी फिल्म कौन सी थी।
और भी वायरल बयान
पत्रकार ने पूछा – सोनू मोनू से लड़ाई कहां तक जाएगी?
अनंत सिंह बोले – लड़ाई विदेश तक जाएगी।
पत्रकार ने पूछा – कमरे में बैठे हैं, दुश्मन हमला कर सकता है?
बोले – तो क्या छपर पर बैठे?
पत्रकार ने पूछा – गोली किधर से चली?
पत्रकार को घूरकर बोले – आसमान से।
ऐसे ही अनगिनत बयानों से अनंत सिंह हमेशा मीडिया किंग बने रहते हैं।

