मंत्री रहते प्रोफेसर पद पर बने रहना पड़ा भारी? लियन विवाद में घिरे अशोक चौधरी का बड़ा फैसला, जानिए क्यों देना पड़ा इस्तीफा

क्या कोई नेता एक साथ मंत्री भी रह सकता है और कॉलेज में प्रोफेसर भी? बिहार में अशोक चौधरी को लेकर यही सवाल चर्चा का विषय बन गया था।

और अब इस सवाल का जवाब इस्तीफे के रूप में सामने आया है। अशोक चौधरी ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पद को छोड़ दिया है।

कहानी कुछ इस तरह है। अशोक चौधरी विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर थे। जब वो मंत्री और विधान परिषद के सदस्य बने, तो उन्होंने अपनी शिक्षक वाली नौकरी से अवैतनिक अवकाश ले लिया।

उनका तर्क था कि वो मंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, इसलिए उन्हें बिना वेतन की छुट्टी मिलनी चाहिए और उनका पद सुरक्षित रहना चाहिए। इसे ही लियन कहा जाता है।

लेकिन इस व्यवस्था पर ही सवाल उठने लगे। क्या नियमों के हिसाब से वो इतने लंबे समय तक लियन पर रह सकते हैं? क्या उनकी नियुक्ति और पात्रता पूरी तरह सही है?

बताया जा रहा है कि लोक भवन तक से इस मामले में जानकारी मांगी गई। यूनिवर्सिटी में भी इसको लेकर फाइलें खंगाली जाने लगीं।

जैसे-जैसे सवाल बढ़े, मामला राजनीतिक रंग लेने लगा। विरोधी इसे नियमों का उल्लंघन बताने लगे।

आखिर में अशोक चौधरी ने विवाद को और आगे ना बढ़ाते हुए इस्तीफा दे दिया। उन्होंने साफ कर दिया कि वो अब शिक्षक पद पर नहीं रहेंगे और पूरी तरह से अपनी राजनीतिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देंगे।

इस फैसले के बाद अब एक बात तो साफ हो गई है कि अशोक चौधरी ने मंत्री की कुर्सी को चुना है और प्रोफेसर वाली कुर्सी को छोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *