मंत्री रहते प्रोफेसर कैसे बन गए अशोक चौधरी? मनोज झा ने उठाए गंभीर सवाल – एक साथ मंत्री, MLC और असिस्टेंट प्रोफेसर कैसे संभव?

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की असिस्टेंट प्रोफेसर वाली नियुक्ति पर बवाल बढ़ गया है।

बुधवार को RJD सांसद मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा।

मनोज झा ने क्या आरोप लगाए?

एएन कॉलेज में अशोक कुमार के नाम से असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर योगदान किया गया
ज्वाइनिंग के अगले ही दिन छुट्टी के लिए आवेदन दे दिया गया
19 अगस्त को मामला सिंडिकेट की बैठक में पहुंचा
बाद में इसे राज्यपाल के पास भेज दिया गया

मनोज झा ने मांग की – स्पष्ट हो कि अशोक कुमार और मंत्री अशोक चौधरी एक ही व्यक्ति हैं या नहीं।

57 साल में नौकरी पर सवाल

मनोज झा बोले – मैंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसा मामला पहले नहीं देखा।

सवाल ये है कि जब कोई व्यक्ति पहले से सदन का सदस्य है, तो 57 साल की उम्र में असिस्टेंट प्रोफेसर कैसे बन सकता है?

अगर पहले शिक्षक होता और बाद में सदन का सदस्य बनता तो बात अलग थी। लेकिन यहां नियुक्ति और राजनीतिक पद दोनों पर गंभीर सवाल हैं।

जया बच्चन वाला उदाहरण

मनोज झा ने जया बच्चन का उदाहरण दिया।

जया बच्चन को सांसद रहते हुए UP फिल्म विकास परिषद का अध्यक्ष बनाया गया था, तब उनकी संसद सदस्यता पर सवाल उठा था।

इसी आधार पर अशोक चौधरी के मामले की कानूनी समीक्षा की मांग की।

उन्होंने कहा – अशोक चौधरी को नैतिक आधार पर अपने पद से हट जाना चाहिए।

एक व्यक्ति एक साथ मंत्री, विधायक और असिस्टेंट प्रोफेसर की जिम्मेदारी कैसे निभा सकता है?

राज्यपाल से क्या मांग?

मनोज झा ने राज्यपाल से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।

राज्यपाल विधान परिषद के सभापति को भी जानकारी दें
मामले में एडवोकेट जनरल से कानूनी राय मांगी गई है, इसकी जानकारी मिली है
कार्रवाई नहीं हुई तो CM पर अशोक चौधरी को संरक्षण देने के आरोप लगेंगे
PM के 2 दिन बाद प्रस्तावित बिहार दौरे पर भी नजर रहेगी कि उन्हें जानकारी दी जाती है या नहीं

https://youtu.be/HN8PtugzJYU?si=ieUhJMW2RESP91EI

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *