पटना के पॉश इलाकों में साइबर ठगों पर बड़ी रेड, बोरिंग रोड और राजा बाजार में STF की छापेमारी, 40 तक लोग उठाए गए

पटना में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने शिकंजा कसा है।

कहां-कहां हुई छापेमारी?

बोरिंग रोड – मोंटेसरी गली, मेरिडियन अपार्टमेंट, ए-ब्लॉक, फ्लैट नंबर 301-A, तीसरा तल
राजा बाजार – एक अन्य अपार्टमेंट में भी कार्रवाई

दोनों जगह बुधवार सुबह करीब 8 बजे से STF और स्थानीय थाना पुलिस की टीम ने एक साथ रेड की।

कितने लोग हिरासत में?

शुरुआती सूचना में 20 से 25 लोगों को हिरासत में लेने की बात कही गई थी। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक करीब 30 से 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

30 से 40 की संख्या में STF के जवान मौके पर मौजूद हैं और लगातार छापेमारी कर रहे हैं।

फ्लैट किसका है?

स्थानीय लोगों के मुताबिक बोरिंग रोड स्थित फ्लैट कुणाल कुमार के नाम पर है। बताया जा रहा है कि कुणाल कुमार की साइबर से जुड़ी दुकान है।

पुलिस क्या कर रही है?

पुलिस के मुताबिक जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई, उनका इस्तेमाल साइबर अपराध के लिए किया जा रहा था।

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ चल रही है
कई महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए गए हैं
नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है
साइबर ठगी के पूरे तंत्र को खंगाला जा रहा है

पटना पुलिस और STF की छापेमारी अभी चल रही है। पुलिस ने कहा है कि छापेमारी पूरी होने के बाद पूरी डिटेल मीडिया से शेयर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *