आजम खान को जमानत पर ED को झटका, सुप्रीम कोर्ट बोला – आसमान नहीं टूट पड़ेगा, हाईकोर्ट के आदेश पर रोक से इनकार

आजम खान की अंतरिम जमानत के खिलाफ ED सुप्रीम कोर्ट पहुंची, लेकिन उसे राहत नहीं मिली।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने टिप्पणी की – आजम खान को अंतरिम जमानत मिलने से आसमान नहीं टूट पड़ेगा। उन्हें अंतरिम जमानत पर रहने दें।

सुप्रीम कोर्ट ने ED की जल्द सुनवाई की मांग न मानते हुए फिलहाल हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

मामले को गुरुवार को सूचीबद्ध किया जा सकता है।

मामला क्या है?

यह पूरा मामला मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से संबंधित है।

ED ने क्या दलील दी?

ED की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने जल्द सुनवाई का अनुरोध किया।

आजम को गिरफ्तारी के आधार की जानकारी न दिए जाने की बात गलत है
हाईकोर्ट ने ED को पूरा जवाब दाखिल करने के लिए पर्याप्त अवसर नहीं दिया
गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेज तामील कराने की स्थिति पर ट्रायल कोर्ट से रिपोर्ट मंगाने की मांग पर विचार नहीं किया
हाईकोर्ट ने जल्दबाजी में अंतरिम आदेश पारित किया है

हाईकोर्ट ने क्या कहा था?

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा था कि जिस तरह से आजम खान को रामपुर जेल के गेट पर ED ने गिरफ्तार किया, वह दुर्भावनापूर्ण और गलत इरादे को दर्शाता है।

इसी आधार पर हाईकोर्ट ने आजम खान को अंतरिम जमानत दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *