CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले वकील पर सुप्रीम कोर्ट ने एक्शन ले लिया है।
क्या हुआ है?
वकील – प्रवीण सिंघल
कार्रवाई – अवमानना नोटिस जारी
अगली सुनवाई – 8 जनवरी
आदेश – व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना होगा
याचिका – सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने दायर की थी
-बेंच – जस्टिस दीपांकर दत्ता, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना
पूरी घटना क्या थी?
सोमवार को एडवोकेट प्रवीण सिंघल एक मामले की सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे थे।
उन्होंने अदालत से तत्काल सुनवाई की अपील की। CJI सूर्यकांत ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा।
इस पर वकील भड़क गए और कोर्ट के अंदर ही बयानबाजी शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि मामला अदालत में भ्रष्टाचार से जुड़ा था।
वकील ने क्या कहा था?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाराज वकील ने कहा –
‘आप कुर्सी पर नहीं बैठ सकते। आप वहां बैठने के लायक नहीं हैं। आपके अंदर उसके लिए जरूरी ईमानदारी नहीं है।’
इसके बाद अदालत की सुनवाई का ऑडियो बंद कर दिया गया और सिंघल को सुरक्षाकर्मी अदालत से बाहर ले गए थे।
बाद में सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के पदाधिकारियों ने इस मुद्दे को कोर्ट के सामने उठाया और एक्शन की मांग की थी।

