प्रवक्ता के घर में ही सेंध’ – शक्ति सिंह यादव के घर से डेढ़ लाख कैश के साथ पिस्टल के 10 कारतूस चोरी, अहम कागजात भी गायब, पुलिस खंगाल रही CCTV

राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के घर में ही चोरों ने सेंध मार दी। चोर उनके घर से न सिर्फ डेढ़ लाख कैश उड़ा ले गए, बल्कि पिस्टल के 10 कारतूस भी चुरा लिए। इसके अलावा कुछ अहम कागजात भी चोर ले उड़े.

RJD के मुख्य प्रवक्ता के घर में हुई इस चोरी की वारदात से पटना में हड़कंप मच गया है। घर में कैश के साथ-साथ पिस्टल के कारतूस चोरी होना पुलिस के लिए भी चिंता का विषय बन गया है।

बताया जा रहा है कि चोर घर से डेढ़ लाख रुपये नकद, पिस्टल के 10 कारतूस और कुछ अहम कागजात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। चोरी की वारदात कैसे हुई और चोर कहां से आए-गए, इस पर भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *